Thursday, April 29, 2021

How to Write CSS Syntax in HTML (In Hindi)

 

How to Write CSS Syntax in HTML (In Hindi)

HTML तथा अन्य कम्प्युटर भाषाओं की तरह ही CSS Rule को भी लिखने का Syntax है। जिसके माध्यम से HTML Document के लिए CSS Declarations लिखि जाती हैं।

                              

CSS Syntax को Style Rule भी कहते है। Style Rule के मुख्य रूप से दो भाग होते है। हम ऊपर Image में देख सकते है।

  1. Selector:- एक Selector वह शब्द/शब्द समूह/अक्षर होता है जिसके लिए ‘Style Rule’ को लिखा जाता है। इसे ‘Curly Bracket’ के बाहर लिखा जाता है। यह आमतौर पर ‘HTML Tag’ ही होता है। लेकिन, इसे कोई भी नाम देकर लिखा जा सकता है। 
  2. Declaration:- Declaration Style Rule का वह भाग होता हैं जिसमे किसी Selector के लिए Style की घोषणा की जाती हैं। इसके भी दो भाग होते हैं
    1. Property:- Property Style Rule का वह भाग है जो Style हम किसी ‘Selector’ पर लागु करना चाहते है। यह Curly Bracket के भीतर लिखी होती है। इसे HTML Tag का Attribute मान सकते है
    2. Value:- Style Rule का तीसरा भाग Value होता है। इसे भी Curly Bracket के भीतर लिखा जाता है। इसमे Property के लिए Value set की जाती है। Property Selector का “क्या” है वही Value को “कैसे” कहा जाता है

CSS Rule Example-

p {
color: blue;
font-size: 16px;
}

ऊपर के उदाहरण में हमने HTML Paragraph के लिए CSS Rule को Declare किया हैं। जिसमें p जो एक HTML Element होता हैं, यहाँ Selector है। इसके बाद Curly Bracket के भीतर Declaration लिखा गया हैं। Declaration में सबसे पहले Property color दी गई हैं। और इस Property की Value Blue लिखि गई हैं। Property की Value को Colon (:) द्वारा अलग किया जाता हैं।

इसके बाद एक और Declaration लिखि गई हैं जिसे Semicolon (;) द्वारा अलग किया जाता हैं। इस Declaration को भी p Selector के लिए ही लिखा गया हैं। जिसमें Property font-size है, और इसकी Value 16px Set की गई हैं। अब आपके Document में जितने भी p Element होंगे उन सब पर ये CSS Rule Apply होगा।

Note:- आप एक ही Style Rule में एक से ज्यादा Declarations लिख सकते हैं।

<<Prev  ||  Next >>


For Any Doubt Clear on Telegram Discussion Group


Join Us On Social Media
For Any Query @8604799387

No comments:

Post a Comment

Transmission Media in Hindi - Sunrise Computer

TRANSMISSION MEDIA Transmission Media सूचना को Sender से Receiver तक पहुँचाने का माध्यम Transmission Media कहलाता है। यह दो प्रकार का होता...