Wednesday, May 5, 2021

Internet Owners (इंटरनेट के मालिक)- Sunrise Computer

Internet Owners (इंटरनेट के मालिक)
1. Internet Engineering Task Force (IETF)
एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय है जिसमें इंटरनेट प्रशासक, डिजाइनर, विक्रेता, शोधकर्ता और इंटरनेट आर्किटेक्चर के विकास में रुचि रखने वाले व्यक्ति शामिल हैं, और यह इंटरनेट प्रौद्योगिकी प्रोटोकॉल और मानकों में सुधार के लिए जिम्मेदार है। IETF का मिशन उच्च गुणवत्ता, प्रासंगिक तकनीकी दस्तावेजों का निर्माण करके इंटरनेट को बेहतर बनाना है जो लोगों को इंटरनेट के डिजाइन, उपयोग और प्रबंधन का तरीका प्रभावित करते हैं।
2. Internet Architecture Board (IAB)
यूनाइटेड स्टेट्स के सुरक्षा विभाग ने सन् 1983 में Internet Activities Board (इंटरनेट एक्टिविटी बोर्ड) नामक एक कमेटी का गठन किया जिसे ARPAnet की देखभाल के लिए बनाया गया था। वर्तमान में इसे इंटरनेट आर्किटेक्चर बोर्ड के नाम से जाना जाता है।
3. Internet Community for Assigning Name & Number (ICANN)
यह एक गैर-लाभकारी, निजी संगठन है और इंटरनेट का प्रबंधक निकाय है। ICANN, डोमेन नेम सिस्टम (DNS) और इंटरनेट के नामों और पतों के काम करने का तरीका निर्धारित करने वाली नीतियों की तकनीकी कार्यवाही के लिए ज़िम्मेदार है। InterNIC और IANA नाम के दो संगठनों को ICANN संचालित करता है।
4. Institute Of Electrical and Electronic Engineers (IEEE)
 इसने LAN नेटवर्क के स्टैण्डर्ड(मानदंड) को डिफाइन करने की आवश्यकता महसूस की और IEEE ने इसके लिए एक समिति का गठन किया। IEEE ने इस समिति का गठन 02 फरवरी 1980 में किया था, जिसके दिनाँक के आधार पर फरवरी के 02 और 1980 के 80 को लेकर इस प्रोजेक्ट का नाम IEEE 802 रखा गया।

IEEE ने LAN नेटवर्क के स्टैंडर्ड को डिफाइन करने के लिए अलग – अलग समितियां का गठन किया, जिन्हें 16 अलग – अलग केटेगरी में बाँटा गया है। अतः IEEE 802 Project की 16 category है जो निम्नलिखित है:-

-IEEE 802.1 :- इस प्रोजेक्ट में ब्रिजिंग और नेटवर्क मैनेजमेंट से संबधित सभी स्टैण्डर्ड को डिफाइन किया गया है। IEEE 802.1 के विभिन्न वर्शन है जो समय के साथ अपडेट होते गए है।
-IEEE 802.2 :- यह प्रोजेक्ट मुख्यतः LLC (Logical Link Control) स्पेसिफिकेशन को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.3 :- यह IEEE 802 का सबसे प्रमुख स्टैण्डर्ड है। यह ईथरनेट स्टैण्डर्ड है जो की CSMA / CD को डिफाइन करता है। वर्तमान में इसकी रेंज 10 Mbps से 10 Gbps तक होती है।
-IEEE 802.4 :- टोकन बस LAN के MAC लेयर को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.5 :- यह टोकन रिंग नेटवर्क के लिए MAC लेयर को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.6 :- यह MAN Network से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.7 :- यह Broadband Technical से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.8 :- यह Fiber Optics से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.9 :- यह Integrity Voice/Data Network से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.10 : – यह Network Security से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.11 : – यह Wireless Network Standards को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.12 :- यह Demand Priority Access LAN से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.13 :- यह फाइबर ऑप्टिक्स से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.14 :- यह Cable Modem से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.15 :- यह Wireless Personal Area Network स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।
-IEEE 802.16 :- यह Wireless Broadband से Related स्टैण्डर्ड को डिफाइन करता है।


No comments:

Post a Comment

Transmission Media in Hindi - Sunrise Computer

TRANSMISSION MEDIA Transmission Media सूचना को Sender से Receiver तक पहुँचाने का माध्यम Transmission Media कहलाता है। यह दो प्रकार का होता...