Thursday, April 29, 2021

How to Set Comment in CSS (In Hindi)

 

CSS Comment (In Hindi)

 Web Designing Language में Comment Add करने की सुविधा होती हैं। PHP, Java, JavaScript और HTML आदि भाषाओं में Comment Write कर सकते हैं। CSS Comment भी अन्य भाषाओं के Comment की भांती Browser द्वारा Ignore किये जाते हैं। Comments को Visitors नही देख सकते हैं। इन्हे केवल Web Masters ही देख पाते हैं। Comments में Users के लिए कोई जानकारी नहीं लिखि जाती हैं। Comments के द्वारा Web Masters अपने लिए Notes लिखते हैं।

CSS Comment Use करने के फायदे

  1. Comment से CSS Code को Easily Explain किया जा सकता हैं।
  2. Comment एक Style sheet को पठनीय (Readable) और समझने योग्य (Understandable) बनाते हैं।
  3. Web Masters भविष्य के लिए Notes बनाते हैं। ताकि बाद में CSS को आसानी से Maintenance किया जा सके।
  4. Comment के द्वारा एक Style sheet को अलग-अलग Sections में बांटा जा सकता हैं।

CSS Comment लिखने का तरीका

Style Sheet में Code Add करना बहुत ही आसान हैं। CSS Comment के लिए Opening Tag और Closing Tag को सही Use करना आना चाहिए।

  • Forward Slash (/) और Asterisk (*) से Comment Open होता हैं। इस तरह – /*
  • और Asterisk (*) तथा Forward Slash (/) के साथ Comment Close होता हैं। इस तरह */

तो CSS Comment कुछ इस प्रकार लिखा जायेगा

/* Comment text यहाँ लिखा जायेगा… */

Opening और Closing Comment Tag के बीच में लिखा गया Text Comment Content कहलाता हैं।जरूरत के अनुसार Single Line Comment और Multi Line Comment भी Add कर सकते हैं।

Single Line Comment

Single Line Comment में आप बस एक Line का Comment Content लिखते हैं। इस तरह Add किया जाता हैं।

/* This CSS Property Make Paragraph Text Orange */
p {
color:orange;
}

Multi Line Comment

Multi Line Comment में आप एक से ज्यादा Line का Comment Content लिखते हैं। इस तरह Add किया जाता हैं।

/* SUNRISE COMPUTER CLASSES
RAEBARELI
"We Provide Quality Education".*/p {
color:orange;
}


<<Prev  ||  Next >>


For Any Doubt Clear on Telegram Discussion Group


Join Us On Social Media
For Any Query @8604799387

No comments:

Post a Comment

Transmission Media in Hindi - Sunrise Computer

TRANSMISSION MEDIA Transmission Media सूचना को Sender से Receiver तक पहुँचाने का माध्यम Transmission Media कहलाता है। यह दो प्रकार का होता...