Monday, May 12, 2025

Transmission Media in Hindi - Sunrise Computer

TRANSMISSION MEDIA

Transmission Media
सूचना को Sender से Receiver तक पहुँचाने का माध्यम Transmission Media कहलाता है। यह दो प्रकार का होता है:

  1. Guided Media (Wired)

  2. Unguided Media (Wireless)


1. Guided Media (Wired Transmission Media)

ऐसे Transmission Media जिसमें दो डिवाइसों के बीच कनेक्शन एक भौतिक माध्यम (जैसे तार या केबल) द्वारा स्थापित होता है, उन्हें Guided Media या Wired Media कहा जाता है।

इसके मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं:

(a) Coaxial Cable

इसमें एक खोखली धातु की नली होती है जिसके अंदर एक केंद्रीय चालक अक्षीय रूप से स्थित होता है। इन दोनों के बीच एक परावैधुत माध्यम (dielectric medium) भरा होता है।

  • Coaxial Cable का उपयोग सामान्यतः 1 GHz तक की आवृत्तियों के लिए किया जाता है। इससे अधिक आवृत्तियों पर परावैधुत हानि (dielectric loss) अधिक हो जाती है।

  • ये केबल महंगी होती हैं, और उच्च आवृत्तियों पर इनका उपयोग उपयुक्त नहीं रहता।

  • दो मुख्य प्रकार:

    • 50 Ohm Cable: डिजिटल ट्रांसमिशन के लिए

    • 75 Ohm Cable: एनालॉग ट्रांसमिशन के लिए

(b) Fiber Optic Cable

यह केबल ग्लास या प्लास्टिक से बनी होती है जिसे ऑप्टिकल फाइबर कहा जाता है।

  • इसमें सूचना प्रकाश के रूप में प्रेषित होती है।

  • इसका उपयोग लम्बी दूरी और उच्च बैंडविड्थ संचार के लिए किया जाता है।

(c) Twisted Pair Cable

यह एक तांबे की बनी केबल होती है जिसमें दो विद्युतरोधी तारों को आपस में लपेटकर बनाया जाता है।

  • यह डिज़ाइन सिग्नलों में हस्तक्षेप (interference) को कम करता है।

  • इसका उपयोग टेलीफोन लाइनों में और लैन नेटवर्किंग में किया जाता है।


2. Unguided Media (Wireless Transmission Media)

ऐसा Transmission Media जिसमें सूचना के संचार के लिए किसी भौतिक माध्यम की आवश्यकता नहीं होती, उसे Wireless Media या Unguided Media कहते हैं।

इसके प्रमुख प्रकार हैं:

(a) Radio Waves

  • इनकी आवृत्ति 3 KHz से 1 GHz तक होती है।

  • ये Omni-directional होती हैं यानी सभी दिशाओं में फैलती हैं।

  • उपयोग: टीवी, रेडियो, मोबाइल संचार।

  • रेडियो ट्यूनर इन तरंगों को पकड़कर यांत्रिक कंपन में बदलता है जिसे हम ध्वनि के रूप में सुनते हैं।

(b) Microwaves

  • इनकी आवृत्ति 1 GHz से अधिक होती है।

  • तरंगदैर्ध्य सेंटीमीटर में होती है।

  • उपयोग: मोबाइल संचार, Wi-Fi, सैटेलाइट संचार और माइक्रोवेव ओवन में।

(c) Infrared Waves

  • ये विद्युतचुंबकीय विकिरण होती हैं जिनका तरंगदैर्ध्य मानव आँख द्वारा नहीं देखा जा सकता, लेकिन त्वचा द्वारा ऊष्मा के रूप में महसूस किया जा सकता है।

  • उपयोग: टीवी रिमोट, वायरलेस LAN, CCTV, मिसाइल गाइडेंस।

  • खोजकर्ता: Sir William Herschel (सन् 1800)


For Any Doubt Clear on Telegram Discussion Group


Join Us On Social Media

For Any Query @8604799387

Transmission Media in Hindi - Sunrise Computer

TRANSMISSION MEDIA Transmission Media सूचना को Sender से Receiver तक पहुँचाने का माध्यम Transmission Media कहलाता है। यह दो प्रकार का होता...