Web Server एक प्रोग्राम है| जो कि HTTP (हाइपर टेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल) का प्रयोग Users को Web Pages को Serve करने में करता है| जब कोई यूजर किसी Web Page के लिए Request करता है तो वह उसे वेब पेज serve करता है|
Application Server
एप्लीकेशन सर्वर एक सर्वर प्रोग्राम होता है जो कि एप्लीकेशन प्रोग्राम के लिए Business Logic उपलब्ध करवाता है|
एप्लीकेशन सर्वर जो है वह वेब एप्लीकेशनों को बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाता है तथा इन वेब एप्लीकेशन को Run करने का वातावरण भी देता है।
Difference Between Web Server & Web Application
1. वेब सर्वर केवल http, https प्रोटोकॉलों को ही सपोर्ट करता है| जबकि एप्लीकेशन सर्वर केवल http और https तक ही सीमित नही है| यह http, https के साथ-साथ iiop, rmi प्रोटोकॉलों को सपोर्ट करता है|
2. वेब सर्वर छोटे तथा मध्यम आकार वाले वेब एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त है| जबकि एप्लीकेशन सर्वर का प्रयोग सामान्यतया बड़े पैमाने में किया जाता है|
3. वेब सर्वर jee मोड्यूल के servlet, JSP तकनीको के आधार पर विकसित किया गया है| जबकि एप्लीकेशन सर्वर जो है वह servlet, JSP, EJB, JTA, जावा मेल तकनीको के आधार पर विकसित किया गया है|
4. वेब सर्वर केवल Servlet कंटेनर तथा JSP कंटेनर का ही प्रयोग करते है| जबकि एप्लीकेशन सर्वर जो है वह servlet कंटेनर, JSP कंटेनर तथा EJB कंटेनर का प्रयोग करता है|
5. वेब सर्वर केवल .war extensions वाली फाइलों को ही Deploy करता है| जबकि एप्लीकेशन सर्वर .war तथा .ear दोनों फाइलों को Deploy कर सकता है|
6. वेब सर्वर में रिसोर्स यूटिलाइजेशन निम्न होता है|जबकि एप्लीकेशन सर्वर में रिसोर्स यूटिलाइजेशन उच्च होता है|
7. वेब सर्वर का प्रयोग सबसे पहले 1989 में किया गया था| जबकि एप्लीकेशन सर्वर का प्रयोग 1990s में किया गया था|
8. वेब सर्वर के उदाहरण:- Tomcat, Apache, JWS, तथा Reisn आदि है| जबकि एप्लीकेशन सर्वर के उदाहरण:- Weblogic, Jboos, तथा Websphere आदि है|
For Any Doubt Clear on Telegram Discussion Group
No comments:
Post a Comment